Shahdol News: शहडोल में हो रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Shahdol News: सिधिहा सिंह गोंड़ के मकान में आदिवासियों को इकट्ठा कर उनका सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी। सुनैना धर्मांतरण करा रहे कथित पास्टर शंकर समेत दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पास्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर हिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए कई तरह के लालच देने का आरोप है। मामले में समाजसेवी सुनैना सिंह सैय्याम ने स्वयं पास्टर के खिलाफ शिकायत की थी।
मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना इलाके के अंतिम छोर स्थित डोंगरी टोला गांव का है। डोंगरी टोला स्थित सिधिहा सिंह गोंड के घर में गोंड आदिवासी समाज के गांव वालों का धर्मांतरण कराया जा रहा है।
धर्मांतरण की जानकारी सुनैना सिंह सैय्याम को मिली। वह पिछले 10 वर्षों से धर्मांतरण के खिलाफ समाज सेवा कर रही है। गोंड समाज में धर्मांतरण की खबर मिलने पर उन्होंने इसे रुकवा दिया है। साथ ही पुलिस से शिकायत की है। धर्मांतरण करवा रहे पास्टर को समाजसेवियों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
जैतपुर थाना एरिया के डोंगरी टोला के रहने वाले सिधिहा सिंह गोंड के घर में अधिक संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इन्हें ईसाई धर्म में अपनाने के लिए मोटिवेट किया जा रहा था। वहीं, समाजसेवी सुनैना ने धर्मांतरण करा रहे पास्टर शंकर की कॉलर पकड़ कर जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही जैतपुर पुलिस के हवाले कर दिया। धर्मांतरण करा रहे पास्टर शंकर समेत दो लोगों को जैतपुर पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
वहीं, पूरे धर्मांतरण मामले में शहडोल जिले के एडिशनल पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने जानकारी दी कि धर्मांतरण कराने का मामला आया है। 2 लोगों को हिरासत में लेकर जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications