शहडोल सीट पर पूरे देश की नजर, जीतू पटवारी के साथ फुंदेलाल सिंह ने भरा पर्चा, BJP पर बोला तीखा हमला
Lok Sabha Elections 2024: शहडोल लोकसभा संसदीय सीट के लिए आज अनूपपुर जिले में कांग्रेस द्वारा नामांकन रैली निकाली गई। जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में आज शहडोल संसदीय सीट के लिए फुन्देलाल सिंह मार्को द्वारा नामांकन भरा गया। नामांकन रैली में रोड शो कर जीतू पटवारी ने जनता से कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगा।
नामांकन रैली से पहले आमसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश में टोले मंजरे में अगर 24 घंटे बिजली मिलती है तो मैं नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दूंगा। वही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जनता का नहीं पर्ची का है।

जहां एक पार्टी पर्ची निकालकर मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुन देती है। वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार को जीतू पटवारी ने भ्रष्ट की सरकार कहा है। वही आरटीओ विभाग पर भ्रष्टाचार करने के बड़े आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि मोहन यादव के कार्यकाल में महिलाओं के ऊपर अपराध का ग्राफ बढ़ा है।
प्रदेश के कोई बॉर्डर में आरटीओ चेकपोस्ट में करप्शन किया जा रहा है। उन्हों ने कहा की हिमाद्री सांसद है प्रदेश की बेटी है पर पिछले 10 साल में हिमाद्री जनता के बीच कहीं नहीं दिखती ऐसी सांसद को अब घर भेजने की तैयारी करो। वही नेता प्रतिपक्ष ने वर्तमान सरकार को मीडिया की सरकार कहा।
लोकसभा शहडोल संसदीय सीट के लिए फुन्देलाल सिंह मार्को द्वारा आम सभा और नामांकन रैली के माध्यम से रैली निकाल कर दलबल के साथ शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन पर्चा दाखिल किया। गौरतलब है कि शहडोल संसदीय सीट के लिए इस बार कांग्रेस ने वर्तमान पुष्पराजगढ़ विधायक बुंदेलाल सिंह मार्को को सांसदी का टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications