Shahdol News: एसबीआई बैंक में लगी आग, कुर्सी-टेबल, कंप्यूटर समेत कई अहम दस्तावेज जलकर राख
कुर्सी टेबल, कंप्यूटर समेत जरूरी दस्तावेज को मिलाकर लगभग 50 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहडोल मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रविवार सुबह अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। पांडव नगर स्थित एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने देखा और उसने तुरंत अपने अधिकारियों को फोन किया। इसकी सूचना मिलने पर अधिकारी यहां पहुंचे और सक्रिय रूप से पुलिस व अन्य को बुला लिया। जानकारी मिलने के 10 मिनट बाद ही काफिला यहां पहुंच गया था और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए।
पांडव नगर स्थित एसबीआई बैंक के टॉप फ्लोर पर स्थित व्यवसायिक परिसर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। रविवार होने की वजह से अवकाश का दिन होने के कारण आग बुझाने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और बैंक में न तो कर्मचारी थे और न ही ग्राहक। माना जा रहा है कि जिस तरह का नुकसान हुआ है। कुर्सी टेबल, कंप्यूटर समेत जरूरी दस्तावेज को मिलाकर लगभग 50 लाख से ज्यादा नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications