MP elction 2023: 'दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा कपड़े से ढकी..’, शहडोल कलेक्टर की चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत
MP election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान शहडोल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को कपड़े से ढकने को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी और शहडोल कलेक्टर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की गई हैं।
बीजेपी का कहना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का प्रशासन ने अपमान किया हैं। प्रतिमा के साथ न तो किसी राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है और न ही प्रतिमा ऐसी है कि उससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। बावजूद इसके इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया जा रहा हैं।

भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी ने शिकायत में कहा है कि पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर ढका गया कपड़ा हटाकर उसे मूल स्वरूप में लाने के लिए आदेश शहडोल जिला प्रशासन को दिया जाए। शहडोल जिला कलेक्टर को पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं। यही वजह है कि इस तरह की जानबूझकर परिस्थितियाँ निर्मित की जा रही हैं। बीजेपी ने शहडोल कलेक्टर को जिले से हटाकर अन्यत्र पदस्थ करने की मांग की हैं। आरोप है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया जा रहा है। शहर में अन्य महापुरुषों की भी मूर्ति लगी हैं, उसमें भेदभाव किया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications