Shahdol News: शहडोल में गाय ने दिया एक साथ दो बछड़ों को जन्म, लोग बोले- ये तो चमत्कार है
Shahdol News: शहडोल जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। यहां एक गाय ने दो स्वस्थ बछड़ों को जन्म दिया है। जैसे ही ये खबर गांव में फैली, देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से अजीबों गरीब कारनामा सामने आया है। जहां एक गाय ने जुड़वे बछड़े को जन्म दिया है। जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। जर्सी गाय से पैदा होने वाले जुड़वे बछड़े दिखने में बिलकुल सामान्य है।
जिले के धनपुरी क्षेत्र से लगे सरईकापा कापा गांव का मामला है। जहां सरई का पानी वासी धीरू मिश्रा के घर में उनकी गाय ने 2 स्वस्थ बछड़ों को जन्म दिया है। धीरू मिश्रा के अनुसार जब वह अपने घर में बनी गौशाला की तरफ गए तो गाय ने बछड़े को जन्म दे दिया था और दोनों बछड़े गाय का दूध पी रहे थे। अनोखा मामला देखकर पल भर के लिए मैं अचंभित हो गया लेकिन खुशी भी हुई। आमतौर पर गाय एक साथ दो बच्चों को कम ही जन्म देती हैं और यदि जन्म देती भी हैं तो बछड़े स्वस्थ नहीं रहते हैं।
पशुपालक धीरू ने जानकारी दी कि उन्होंने अपने 50 साल के उम्र में पहली बार गाय के दो बच्चे जन्म देते हुए देखा है। उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। यह जानकारी गांव में आग की तरह फैली तो लोग गाय व उसके बछड़ों को को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग इकट्ठा होने लगे और अभी भी आना जाना लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाय ने एक बछिया और बछड़ा को जन्म दिया है। जो कौतुहल का विषय बना हुआ है।
एसएस सिंह चौहान पशु चिकित्सा उपसंचालक की माने तो बहुत कम गाय ऐसी होती हैं जो एक साथ 2 बच्चों को स्वस्थ जन्म देती हैं। निश्चित रूप से यह अनोखा मामला है। क्योंकि ऐसे केस कम सुनने में मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications