Shahdol News: महाशिवरात्रि के भंडारे में प्रसाद के रूप में बंटी रसमलाई, खाने से 35 लोग बीमार

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्यौहारी कस्बे के एक मंदिर में भंडारे में रसमलाई खाने के बाद लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

Prasad 35 people sick, Shahdol

शहडोल जिले में भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से अधिक लोग बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बीमार में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी शामिल डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम को बीमार के उपचार के निर्देश दिए। डॉक्टर ने बताया फूड प्वाइजनिंग के कारण बीमार हुए। सभी की हालत खतरे से बाहर।

शहडोल जिले के ब्योहारी में महाशिवरात्रि पर्व पर साईं पैलेस के पास मौजूद मंदिर में भंडारे के प्रसाद में रसमलाई वितरण की गई थी। रसमलाई खाने के बाद 35 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में एडमिट कराया गया। भर्ती मरीजों में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी शामिल हैं। डॉक्टर खुद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे, कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टर के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी इलाज भी जारी है।

बताया जा रहा है कि लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। लेकिन देर शाम कुछ लोगों को उल्टी होना और चक्कर आना शुरू हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देखते ही देखते करीब रात साढ़े 11 बजे तक 35 से अधिक लोग बीमार हालत में अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम और थाना प्रभारी समीर खान के साथ उपनिरीक्षक मोहन पड़वार सहायक उपनिरीक्षक एएसआई अरविंद दुबे सहित स्थानी जिम्मेदार मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+