Phalodi Satta Bazar: सांसद गणेश सिंह की 'सतना' सीट पर क्या कहता है फलौदी सट्टा बाजार? जीतेंगे या हारेंगे! जाने

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब प्रदेश के 2 हजार से अधिक उम्मीदवार 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं।

इसी दिन मध्य प्रदेश में सत्ता और उम्मीदवारों की हार जीत का निर्णय होगा। इस समय प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है‌। पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने को लेकर कई तरह के दावे कर रही है।

Satna Phalodi Satta Bazaar

वहीं राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने एमपी के नेताओं की नींद उड़ा रखी है। फलौदी के ताजा अनुमान से मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है‌। सटोरिए बता रहे हैं कि भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके अलावा हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट सतना पर भी सटोरियों ने अपना अनुमान जताया है।

सट्टा बाजार में इस समय सतना की सतना विधानसभा सीट को लेकर कई दांव लग रहे हैं। यहां से भाजपा सांसद गणेश सिंह को सट्टा बाजार जिताता नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह की जीत पर सट्टा बाजार 40 का भाव दे रहा है। यानी 1 लाख रुपये का सट्टा लगाते हैं तो गणेश सिंह की जीत होने पर 40 हजार रुपये ज्यादा दिए जाएंगे। इसका मतलब साफ है कि राजनीतिक गलियारों में उड़ी खबर अब सट्टा बाजार तक पहुंच चुकी है। जानकार इस सीट को फंसा तो सट्टा बाजार इसे भाजपा के पक्ष में देता दिखाई दे रहा है।

सतना जिले की सतना विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। क्योंकि यहां से बीजेपी ने गणेश सिंह को प्रत्याशी बनाकर सीट को हॉट बना दिया था। कांग्रेस ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को ही प्रत्याशी बनाया।

जबकि बसपा की तरफ से लड़े रत्नाकर चतुर्वेदी यहां किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रहे है। ऐसे में सबको सतना सीट के नतीजों का भी बेसब्री से इंतजार है। फलौदी बजार ने गणेश सिंह को भले ही थोड़ी राहत दे दी हो, लेकिन राजनीतिक जानकार इस सीट को अभी भी फंसा हुआ मान रहे हैं।

(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+