MP News: दुर्गा पूजा-दीपावली पर रेल में सफर करना होगा आसान, सतना से 40 अतिरिक्त ट्रेनें, देखें शेड्यूल
सतना। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय की तरफ से खुशखबरी जारी की गई है। दरअसल, रेल प्रशासन दुर्गा पूजा, दीपावली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
सतना से होकर छह ट्रेनें चलाई जाएंगी: स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एवं जबलपर-दानापुर-जबलपुर के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेनों की 40 ट्रिप चलेगी।

रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट (12 ट्रिप): ट्रेन 02190 स्पेशल 5 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक हर शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 9:15 बजे रानी कमलापति भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेप 6 ट्रिप के लिए चलेगी। इसी तरह ट्रेन 02189 स्पेशल 5 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक हर शनिवार को रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। यह गाड़ी भी 6 ट्रिप के लिए चलेगी। रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना व विदिशा स्टेशन में खड़ी होगी
01661 एक्सप्रेस 26 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक हर शनिवार व मंगलवार को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह 01662 एक्सप्रेस 27 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक हर रविवार व बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा स्टेशन में खड़ी होगी।
जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (16 ट्रिप) ट्रेन 01705 एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से 15 नवबर तक हर बुधवार व शुक्रवार को रात 7:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 01706 एक्सप्रेस 24 अक्टूबर से 16 नवबर तक हर गुरुवार व शनिवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात्रि 12:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा स्टेशन में रुकेगी।












Click it and Unblock the Notifications