घर का छज्जा गिरने से शरीर के हुए दो टुकड़े...फिर भी दादी से बोलती रही बेटी, महिला की भी हो गई मौत
Satna News: गौशाला चौक में रमेश अग्रवाल के पुराने मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। रामू अग्रवाल, पत्नी सुशीला अग्रवाल और पोती चीकू उर्फ कौशिकी बाहर बैठे थे। तीनों मलबे में दब गए।
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना शहर में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर एक मकान का छज्जा नीचे आ गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
घर का छज्जा गिरने के कारण एक मासूम का शरीर दो हिस्सों में कट गया। साथ ही एक वृद्ध महिला की भी मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद समूचा जिला सन्न रह गया।

जानकारी अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गौशाला चौक में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दादी और नातिन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
छज्जा गिरने के कारण 8 वर्षीय चीकू का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसा गुरुवार दोपहर की है। जानकारी अनुसार तीन मंजिला मकान के नीचे तीनों बैठे थे, तभी अचानक छज्जा गिर गया। जिसका मलबा नीचे बैठे तीन लोगों के ऊपर गिरा। जिससे तीनों उसमें दब गए।आनन-फानन में इस मामले की जानकारी पुलिस एवं नगर निगम को दी गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्हें काबू करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंची है। भीड़ के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने इस दौरान लोगों को वहां से हटाया। जिसके बाद बड़े वाहनों का प्रवेश संभव हो पाया।
दर्दनाक हादसे को लेकर महेंद्र सिंह चौहान सीएसपी सतना से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही हैै। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सांसद गणेश सिंह ने कहा इस हादसे में हम सब अग्रवाल परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घटनाक्रम की जांच और घायल रमेश अग्रवाल को जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications