कुएं में दिखा बच्चें का शव... उसे निकाला तो मिली दो और लाशें, घर पहुंची डेड बॉडी तो बेहोश हुए परिजन

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। पुलिस ने बताया कि बाद में तीनों बच्चों के शव कुएं से निकाले गये। पुलिस इस मामले में जांच भी कर रही है। इधर तीन बच्चों की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन बदहवास स्थिति में हैं।

घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव का है। जानकारी मुताबिक रामपुरवा गांव के रहने वाले सुभाष पटेल, राज पटेल और सुमित पटेल जिनकी उम्र 10 से लेकर 16 साल की थी।

Satna drowned in well all three died

अपने घर से तीनों करीब 1 किलोमीटर दूरी स्थित राजकुमार तिवारी के कुएं में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों ने कुएं में छलांग लगाई और उसके बाद तीनों के शव ही बाहर आ पाए, इस मामले के बाद से रामपुरवा गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी मिलते ही उचेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी मुताबिक तीनों नाबालिग बच्चे अपने अपने घरों से सुबह 9 बजे निकले थे। दोपहर होने के बाद जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाशी में परिजन इधर-उधर भटक रहे थे। इसी दौरान पूरनलाल पटेल नामक युवक ने परिजनों को सूचना दी कि एक कुएं के बाहर साइकिल खड़ी है। इसी सूचना के आधार पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां तीनों कुएं में मृत अवस्था में मिले।

थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के जानकारी मुताबिक घटनास्थल के पास ही दो साइकिल और तीनों बच्चों के कपड़े बरामद हुए हैं, ऐसे में उनके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है।‌ इस बात की संभावना कम है। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के पश्चात मर्ग कायम किया गया है साथ ही विवेचना की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+