रेलवे स्टेशन पर गई, 'मैं तेरी गीरी तू छुहारा मेरा' पर की एक्टिंग, फिर पुलिस ने देख ली रील

Satna News: सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने का लोगों पर ऐसा भूत सवार है कि उन्हें नजर ही नहीं आता क्या सही है और क्या गलता है। लोग कहीं भी मोबाइल,कैमरा निकालकर रील्स शूट करने लग जाते हैं।

सतना में छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन पर रील बनाई और अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। आरपीएफ ने संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Reel at Satna Railway Station

दरअसल, सतना में रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाना कॉलेज छात्र-छात्राओं को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर एक रील्स अपलोड की गई थी। जिसमें एक छात्र और छात्र रेलवे स्टेशन पर चलती नजर आ रही है, रील्स के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना 'मैं तेरी गोरी तू छुहारा मेरा' चल रहा है।

दरअसल आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है‌। रेल सुरक्षा आधिकारियों के अनुसार यह सरासर गैर कानूनी कार्य है। जिससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है‌। इसलिए दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें बुलाकर समझाइश दी गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इन्हीं दोनों छात्रों की कॉलेज ग्राउंड की रील वायरल हुई थी। तब कॉलेज के प्रचार ने इन्हें बुलाकर लिखित में नोटिस दे कर नियम कायदे को पालन करने की समझाइश दी थी। लेकिन इन छात्रों ने कॉलेज में तो रील नहीं बनाई लेकिन रेल अधिनियम के नियम कानून पर ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण ये दोनों छात्र आज मुसीबत में फंस गए।

जानकारी अनुसार आधुनिकता के इस दौर में छात्र और छात्रा शिक्षा के पवित्र मंदिर में पढ़ने की बजाय अब रील बनाने पर ध्यान लगा रहे हैं। सतना डिग्री कॉलेज के छात्र और छात्राएं कॉलेज परिसर और कक्षा बाजार रेलवे स्टेशन और हाइवे में भी रील बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+