MP News: सतना से 3.55 घंटे में 40 किमी स्केटिंग कर मैहर दर्शन के लिए पहुंचे, खिलाड़ियों ने दी भक्ति की मिसाल
Satna Skating: त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा माता के दर्शन हेतु इस साहसिक कार्य को अंजाम देने, कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सर्किट हाऊस से शुरू हुआ।

Satna Skating: किसी ने सच ही कहा है कि अगर मेहनत सच्ची हो और इरादा नेक हो तो सफलता आपके कदम चूमती है। यह बात सतना की वैभव स्केटिंग अकादमी के 19 खिलाड़ियों ने साबित कर दी है। सतना देवस्थलों पर जहां लोग पैदल व वाहनों से पहुंचते हैं। वहीं शहर के 19 अंडर-10 स्केटिंग खिलाड़ी स्केटिंग करते हुए मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। सतना शहर से स्केटिंग करते हुए निकले खिलाड़ी 3.55 घंटे में 40 किमी दूरी तय कर मैहर मंदिर पहुंचे।
वैभव स्केटिंग एकेडमी के वैभव अग्रवाल ने बताया कि शहर के सर्किट हाउस में सभी खिलाड़ी उपस्थित हए जहां सवह 8 बजे कलेक्टर अनुराग वर्मा, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, सोनाली पुरी, शिवांगी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। सर्किट हाउस से स्टेशन रोड, नजीराबाद, लगरगवां उचेहरा होते हुए खिलाडी स्केटिंग करते मैहर देवी मंदिर पहुंचे। रास्ते में गाड़ी और बाइक से बच्चों को कवर किया गया, जिसमें सुशीला गुप्ता, अमृता गुप्ता, मधु एवं अज्जू यादव, आशुतोष पांडेय, मनीष पयासी संदीप ने भूमिका निभाई।

ये खिलाड़ी हुए शामिल
19 सदस्यीय स्केटिंग टीम में सतना से सचिन गुप्ता, सूर्यांश सिंह, आशुतोष भारद्वाज, हर्षित भुराडिया, उद्रेका सिंह, पहल मोंगिया, अनुषा पांडेय, रशिल गुप्ता, श्रेय राठौर, अर्नव जैन, शौर्य देव सिंह, सिद्धांत त्रिपाठी, दिव्यांश सिंह, रिग निगम, विहान वाधवानी, वहीं सलेहा से प्रांजल मिश्रा, चित्रकूट से योगेश शर्मा, हर्ष कसौधन एवं मैहर से शिखर अग्रवाल शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications