Shatabdi Mahotsav: सतना में 14 अप्रैल से रामभद्राचार्य महाराज की राम कथा, खजुरी ताल में चल रही व्यापक तैयारी
Shatabdi Mahotsav: पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज 9 दिवसीय श्रीरामकथा वाचन के लिए मानसपीठ खजुरी ताल आएंगे। 14 से 23 अप्रैल तक अमरपाटन के खजुरीताल में रामकथा का आयोजन किया जाएगा।

Shatabdi Mahotsav: सतना के खजूरीताल में होने वाला शताब्दी महोत्सव कुछ महीनों से सुर्खियों में है। खजुरीताल के महाराज इन दिनों कुछ खास तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनकी योजना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
Recommended Video

मध्यप्रदेश के सतना जिले स्थित मानसपीट खजुरीताल में 14 से 23 अप्रैल तक शताब्दी महा महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री राम कथा, श्री राम महायज्ञ, संत सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शताब्दी महोत्सव पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेदांती महाराज के सानिध्य में होगा। 9 दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। आयोजक श्री रामललाचार्य महाराजा है।

मानस पीठाधीश्वर जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य महाराज ने जानकारी ते हुए बताया कि मानसपीठ खजुरी ताल में 14 अप्रैल से 23 अप्रैल ताक आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में 10 दिन तक विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में देशभर के साधु संतों का आगमन होगा। जिसमें भजन संध्या और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी शामिल है कार्यक्रम के समापन दिवस पर यज्ञोपवीत संस्कार एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व सांसद श्री रामजन्मभूमि में अपनी भूमिका निभाने वाले डॉक्टर श्री रामविलासदास वेदांती महाराज खजुरीताल में शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल एवं निर्माणाधीन श्री खजुरीनाथ गौशाला का निरीक्षण किए एवं जानकारी देते हुए बताया खजुरीताल में शताब्दी महोत्सव का आयोजन विंध्य क्षेत्र का नहीं बल्कि समूचे मध्यप्रदेश का गौरव है। जहां पर इतने जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत, संत, एवं महापुरुषों का आगमन हो रहा है। निश्चित ही यह खजुरीताल, एवं विंध्य क्षेत्र का महाकुंभ है।












Click it and Unblock the Notifications