Maihar Temple: मैहर में 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, नोट कर लें पट खुलने से लेकर बंद होने तक का समय
Shardiya Navratri 2023: शारदेय नवरात्रि (shardiya navratri 2023) पर देशभर के श्रद्धालु मैहर मां शारदा के दर्शन (maihar devi temple) के लिए पहुंचते हैं। मैहर में शारदेय नवरात्रि मेला 15 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले में लाखों की संख्या में आने वाले भक्तों की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष मां शारदा देवी प्रबंध समिति अनुराग वर्मा ने तैयारी बैठक ली।
प्रशासक और एसडीएम जादव अनुसार मैहर मेला में औसतन 1.25 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं। प्रतिदिन लगभग 2500 चार पहिया वाहन और 100-150 बड़े वाहन पहुंचते हैं। इसके अनुरूप मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं,सफाई, सुरक्षा, विद्युत और पेयजल की तैयारी की जा रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर समिति के कर्मचारियों, पुलिस के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। मेला प्रांगण पर विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा स्टाल रहेंगे। उनमें से तीन शिफ्ट में चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ दवाओं के साथ सेवाएं देंगे।
प्रात: 3.30 बजे खुलेंगे पट- मेला के दौरान मां शारदा देवी मंदिर के पट प्रात: 3.30 बजे खोले जाएंगे। दोपहर 1 बजे अल्प समय के लिए पट बंद रहेंगे। मां शारदा देवी मंदिर के पट रात्रि 10.30 बजे बंद होंगे।
कलक्टर ने जानकारी दी की इस बार सीढ़ी से पुलिस चौकी तक पंडाल की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को धूप में परेशान न होना पड़े। साथ ही यहीं से भीड़ नियंत्रण के लिए जिग जैग राउण्ड शुरू किया जाए।लाइटिंग को लेकर कहा कि कम रोशनी वाली नहीं बल्कि ज्यादा रोशनी वाली लाइटिंग की जाए।
मैहर मां मंदिर की पवित्रता का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि माँ से अमर का वरदान प्राप्त आल्हा उदल आज भी मां शारदा की पहले पूजा करते है। जिसके हमेशा प्रमाण मिलते आये है। जब भी पट खुलते हैं मां की पूजा श्रृंगार हुए मिलते है। यह भी मान्यता है इस बीच यहाँ मंदिर में कोई ठहर नहीं सकता।












Click it and Unblock the Notifications