Satna News: सतना के विकल्प सिंह का जलवा, टॉप-20 इंफ्लुएंशियल पर्सनालिटी की सूची में मिला आठवां स्थान
Satna News: देश के शीर्ष 20 इंफ्लुएंशियल पर्सनालिटी 2024 की जारी सूची में मध्य प्रदेश के सतना जिले के विकल्प सिंह को स्थान मिला है। विकल्प सतना सांसद गणेश सिंह के पुत्र हैं।
इस सूची में वे लोग शामिल हैं जो अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली व्यक्तित्व से पूरे भारत में लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इस सूची में बिजनेस टाइकून से लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शकों तक सभी के नाम शामिल हैं। जिनकी अपनी अनूठी कहानी है, जो अपनी उपलब्धियों और समर्पण से जनता को प्रेरित करते हैं। ये लिस्ट हिंदुस्तान हेराल्ड ने जारी की है।

विकल्प सिंह को 20 इंफ्लुएंशियल पर्सनालिटी की सूची में आठवां स्थान दिया गया है। विकल्प सिंह, मध्य प्रदेश के एक युवा वकील और सामाजिक कार्यकर्ता, विकल्प सिंह यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य हैं।
जो कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून उनकी प्रेरणादायक यात्रा में एक और आयाम जोड़ता है।
इस उपलब्धि पर विकल्प सिंह ने कहा कि यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि मेरी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी सम्मान है। जिसके माध्यम से मैं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास कर रहा हूं, मैं बड़ी विनम्रता के साथ सूची में अपना नाम शामिल किये जाने को स्वीकार करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications