Satna news: समोसा खिलाने के बहाने मड़ैया में ले जाकर 2 हैवानों ने किया दुष्कर्म
Satna news : जिले में बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।एक बार फिर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। सतना जिले में सामने आए इस घटना में दो हैवानों ने महिला को समोसा खिलाने के बहाने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियो को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

दोनों के नाम रखा था ईनाम
सतना पुलिस ने रीवा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दरअसल, आरोपियों ने महिला को पहले समोसा खाने के लिए होटल पर बुलाया, जिसके बाद कबाड़ के मैदान में ले गया। वहां आरोपी खन्ना बारी पहले से उपस्थित था। पीडि़ता को पकड़ कर दोनो आरोपी कबाड़ मैदान के बगल में बनी मड़ैया में ले गए। वहां दोनो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
रेप के बाद पीड़ित सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान मुस्कान को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, खन्ना फरार हो गया था। इस पर 10 हजार का ईनाम जारी किया गया और आखिरकार फरार आरोपी को रीवा से पकड़ लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद से फरार आरोपी खन्ना बारी सतना से फरार होकर रीवा में अपने भाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मकान पर रह रहा था। पुलिस को पता चला तो स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications