Satna News: सतना स्मार्ट सिटी में दाग बने शहर के खुले नाले, हादसों को दे रहे दावत

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना को स्मार्ट सिटी में परिवर्तित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाओं का ही टोटा बना हुआ है। नवरंग पार्क कालोनी में खुल नाला और फैली गंदगी राहगीरों के लिए मुसीबत बना है।

बिरला रोड स्थित नवरंग पार्क के बगल में एक बड़ा नाला है। यह नाला कई जगह से खुला हुआ है। इसी नाले में आए दिन राहगीर गिर कर घायल होते हैं।

Open drains in Satna Smart City

सड़क के लेवल पर नाला होने से पता नहीं चलता। एक थोड़ी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन रही है।स्थानीय रहवासी इस नाला को पैक करने के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद इस नाला को पैक नहीं किया जा रहा ताकि हादसों को रोका जा सके।

दुकानदार सौरभ पटेल और विश्वास कुमार वर्मा ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि नाला खुला होने से आए दिन कोई न कोई गिर कर घायल होते हैं। इसी नाले में अक्सर गोवंश भी गिरते हैं जिन्हे निकालना आसान नहीं होता है। सफाई नहीं होने से बरसात के दिनों में सड़क के बराबर पानी बहने लगता है। फिर नाला समझ में नहीं आता है।

घट सकती है बड़ी दुर्घटना
लम्बे समय से खुले नाले कि शिकायत करने के बाद भी निगम द्वारा उसे बंद नहीं करवाने से मालूम होता है कि नगर निगम किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। जिससे राहगीरों के साथ-साथ गुजरने वाले स्कूली बच्चों व आवारा पशुओं, बेजुबान जानवरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+