Satna News: फूल-मालाओं से लदे स्टेडियम पहुंचे नेताजी, उद्घाटन से पहले हाथ-पैर पकड़कर जेल ले गए पुलिसकर्मी
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक समाजसेवी को स्टेडियम का जबरदस्ती उद्घाटन करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने समाजसेवी राजेश दुबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला, कोतवाली इलाके के जवाहर नगर का है। जहां काफी समय से निर्मित स्टेडियम चालू न होने पर समाजसेवी राजेश दुबे गाजे बाजे के साथ स्टेडियम पहुंचे और जबरदस्ती उद्घाटन करने की जिद करने लगे किसी की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

समाजसेवी राजेश दुबे का आरोप था कि शहर के बीचों-बीच में नए रूप में स्टेडियम बनकर तैयार है। लेकिन महपौर और निगम प्रशासन की उदासीनता के चलते लंबे समय से बंद पड़ा है।
शहर की जनता को स्टेडियम की सुविधा दिलाने के लिए उन्होंने उद्घाटन करने की बात कही और लोगों को समय पर बुलाया। घोषित कार्यक्रम के तहत राजेश दुबे सोमवार को समर्थकों को लेकर गाजे बाजे के साथ स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंच गए हैं।

स्टेडियम के बाहर जबरदस्ती उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी थी। मौके पर सीएसपी, तीनों थाने के टीआई और भारी पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने राजेश दुबे और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा है।
घटना पर एसडीएम राहुल सिलोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कुछ शरारती तत्व दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम के सामने गेट पर ट्रैफिक बाधित कर रहे थे जिन पर वैधानिक कार्यवाही की गई है।












Click it and Unblock the Notifications