Satna News : विरोध जो हैरान कर दे, बिजली समस्या को लेकर किसानों ने बैल को सौंपा ज्ञापन
सतना जिले में एक बार फिर अजब गजब नजारा सामने आया है। विद्युत मंडल विभाग में किसान ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे कोई भी अधिकारी नहीं मिला तो गुस्से में लाल हुए लोग आफिस के पास में बैठे बैल को ही ज्ञापन सौंप दिये।

सतना जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों से किसानों की नाराजगी कोई नई बात नहीं है, लेकिन ऐसी ही नाराजगी के चलते सतना जिले के रामपुर बघेलान में किसानों ने ऐसा कारनामा किया, जिसे लेकर सभी अचंभित हैं। रामपुर बघेलान इटमा कोठार ग्राम के दर्जनभर से अधिक किसानों ने प्रेम नगर के विद्युत कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर बैल को ज्ञापन सौंपा है।

अधिकारियों पर लगाए आरोप
किसानों का आरोप है कि किसानों की बदहाली का कारण अधिकारियों की लापरवाही है। अगर समय रहते जले हुए ट्रांशफार्मर नही बदले जाते तो किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर होंगे किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रामपुर बघेलान क्षेत्र के जनपद सदस्य नंदकिशोर पटेल नंदू ने कोनिया कोठार इटमा कोठार असरार के किसान बिजली विभाग प्रेमनगर कार्यालय सतना पहुंचे।
Recommended Video

2 दिन का दिया अल्टीमेटम
वही दो दिन की मोहलत देते हुए किसान का कहना है कि कई महीनो से किसान परेशान है। बिजली बिल जमा होने के बाद भी ट्रांसफार्मर नही बदले जाते किसानों ने कहा कि बिजली विभाग तानाशाही रवैया पर उतारू है। इतनी बात होने के बाद भी कई बड़े अधिकारी मौन है और किसान की फसल चौपट हो रही है । इसके बावजूद भी प्रशासन पर खबर बना हुआ है।

कटौती से किसान परेशान
वहीं जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां सिंचाई के लिए दिन के समय पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। रात के समय बिजली मिलने के कारण किसानों को रात के समय ही खेतों में सिंचाई करना पड रही है। किसानों का कहना है कि बिजली कंपनी को रात के बजाए दिन में भी बिजली प्रदान करना चाहिए, ताकि किसान दिन में ही सिंचाई कर सकें।

परेशान किसानों ने कलेक्टर को लिखा पत्र
किसानों की लगातार सूचनाएं आ रही हैं कि पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। न ही दिन के समय पर्यापत बिजली दी जा रही है। इसको लेकर जनपद सदस्य नंदकिशोर पटेल ने कलेक्टर को भी पत्र लिखा है। बिजली कंपनी को किसानों को समय पर पर्याप्त बिजली देना चाहिए। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications