Satna news : न्यू ईयर की पहली सुबह धमाकों से दहल उठा बाजार, एक-एक कर फाटे दो LPG सिलेंडर

शहर के बाजार में नए साल की पहली सुबह एक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। चांदनी टॉकीज के पास एक होटल में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से पूरा बाजार दहल उठा।

LPG cylinder explodes in Satna

नववर्ष 2023 की पहली सुबह सतना शहर में उस वक्त कोहराम मच गया जब चांदनी टॉकीज के पास एक होटल में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. सिलेंडर में इतना तेज धमाका हुआ कि हर तरफ कोहराम मच गया। सिलेंडर में हुए विस्फोट का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में देखिए कैसे सिलेंडर बम की तरह फट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

धमाके से दहल उठा बाजार

धमाके से दहल उठा बाजार

घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित बाजार में चांदनी टॉकीज के पास एक होटल में न्यू ईयर की पहली सुबह एक साथ 2 एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। धमाके की आवाज पूरे बाजार में गूंज उठी और धमाके के साथ ऊंची उठे आग के गुबार को भी बाजार में मौजूद लोगों ने देखा। बाजार में हुए धमाके से लोगों में दहशत फैल गई।

Recommended Video

    न्यू ईयर की पहली सुबह धमाकों से दहल उठा बाजार, एक-एक कर फाटे दो LPG सिलेंडर
    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

    होटल जल रही थी लेकिन धमाकों के कारण कोई आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दुकान के मालिक सुनील केसरवानई और दुर्गा केसरवानी दूर खड़े होकर अपना होटल चलते हुए देखने के लिए मजबूर थे। आनन फानन में सिलेंडर ब्लास्ट की जानकारी पुलिस,फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन को दी गई।

    चाय समोसा की चलाते थे दुकान

    चाय समोसा की चलाते थे दुकान

    घटनास्थल पर तीन दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने ही जला हुआ सामान दुकान से बाहर निकाला। नगर निगम के सहायक फायर सेफ्टी अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि चांदनी टॉकीज के गेट के पास सुनील केसरवानी और दुर्गा केसरवानी चाय- समोसा की होटल चलाते हैं। सुबह लगभग 11 बजे दोनों भाई होटल में थे और अपना कार्य कर रहे थे तभी एलपीजी सिलेंडर के पास से आग लगी।

    इस वजह से नहीं घटी बड़ी घटना

    इस वजह से नहीं घटी बड़ी घटना

    आग फैलते ही दोनों भाइयों समेत वहां रहे अन्य लोग दौड़ कर बाहर की तरफ भागे। कुछ ही सेकेंड बाद एक के बाद 2 धमाके हुए और आग के गुबार ने होटल को घेर लिया। बताया जाता है कि दुकान में तीन एलपीजी सरेंडर रखे थे जिनमें से दो ब्लास्ट हो गए। घटना में बिल्डिंग क्रैक हुई है और सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि संडे होने के कारण मार्केट में अधिकांश दुकानें भी बंद थीं और न्यू ईयर की सुबह का समय होने से भीड़ भाड़ भी नही थी वरना जान माल का नुकसान हो सकता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+