Instagram के अलर्ट से बच गई नाबालिग की जान, सतना में सुसाइड का Live Video बना रही थी लड़की
Instagram Saved Lives: पुलिस मुख्यालय की इंटरनेट मीडिया सेल और भोपाल साइबर पुलिस की सराहनीय पहल से एक किशोरी की जान बच गई। सतना जिले की 17 साल की एक नाबालिग इंस्टाग्राम पर अपनी सुसाइड का लाइव वीडियो बना रही थी। इससे पहले कि युवती आत्महत्या करती। इंस्टाग्राम की टीम ने भोपाल की साइबर पुलिस को इस बात का अलर्ट भेजा। इसके बाद मैहर पुलिस युवती के घर पहुंची और काउंसिलिंग कर उसकी जान बचा ली गई।

बताते चलें कि किसी सोशल मीडिया साइट्स द्वारा साइबर पुलिस को इस तरह का अलर्ट भेजना और किसी की जान बचाने का मध्य प्रदेश का पहली घटना है। हालांकि इंस्टाग्राम के अलर्ट में लोकेशन नहीं बताई गई थी, बावजूद सतना पुलिस ने किशोरी का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित बचा लिया। भोपाल साइबर पुलिस अधीक्षक वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इंस्टाग्राम से ई-मेल के जरिए जानकारी मिली थी कि मध्य प्रदेश में कोई लड़की लाइव होकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। उसने हाथों की नस काट ली है। साथ ही आत्महत्या नोट लिखते हुए बॉटल से कुछ पी रही है।
वैभव ने आगे जानकारी दी कि हालांकि इंस्टाग्राम के पास यह जानकारी नहीं थी कि किशोरी किस जिले में रहती है। अलर्ट मिलने के साथ ही हमने इंस्टाग्राम की टीम से संपर्क किया और युवती का आईपी एड्रेस मांगा। इसके जरिए युवती का लोकेशन ट्रेस की गई। जिससे पता चला कि लड़की सतना जिले के मैहर में है। इसके बाद जल्द मैहर पुलिस से संपर्क कर लड़की के घर पुलिस भेजी गई। पुलिस टीम ने लड़की को बचा लिया और उसकी जान बचाई।
पूछताछ में पता चला कि लड़की किशोरी है और पास में रहने वाले किसी लड़के से प्यार करती है। लड़के और उसके बीच बातचीत बंद होने से वह परेशान थी और जान देना चाहती थी। मैहर पुलिस घटना की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications