Satna News: भाई के साथ शर्त लगी थी, नदी पार करते-करते दोनों की मौत हो गई!

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पथनौरी नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोठी अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस जानकारी अनुसार कोठी थाना के गांव भैंसवार निवासी प्रमोद गौतम के दोनों बेटे सुबह-सुबह पास की ही पथनौरी नामक नदी में नहाने गए थे।

इस दौरान नदी की गहराई में जाकर फंस गए और उनकी डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद स्थानी लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई आपस में खेल-खेल के दौरान डुबकी लगाते हुए शर्त लगा रहे थे। कौन कितनी देर तक सांस रोक सकता है।

Two brothers died due to drowning in Satna river

इस बीच वह गहराई तक चले गए। वहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक वह गहराई तक जा चुके थे। नदी भैंसवार गांव के पास से लगे मौहरिया को भी जोड़ती है।अक्सर दोनों गांव के लोग गर्मी के दिनों में इस नदी में नहाने आते हैं।

थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत के अनुसार गांव वालों की मदद से बालकों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। मृतक बालक भैंसवार निवासी प्रमोद गौतम के बेटे हैं। जिनके नाम- ज्योतिस्वरूप गौतम और आशुतोष गौतम हैं। एक की उम्र 14 और दूसरे की 12 साल बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+