Satna News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया सड़क जाम; जानिए जिले में कब पहुंचेगी डीएपी
MP DAP Problem: मध्य प्रदेश में डीएपी खाद को लेकर किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गए हैं। सतना से लेकर मैहर, रीवा समेत कई जिलों का यही हाल है। खेतों में रबी की फसल की बुआई होने ही लेकिन किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसान रात से ही लंबी लाइन लगाने को मजबूर हैं। लेकिन फिर फिर उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
Recommended Video
सतना शहरमें मंगलवारकी सुबह से ही सिविल लाइन स्थित मार्कफेड डबल लॉक सेंटर पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन खाद न होने से उन्हें निराश होना पड़ा।

आक्रोशित किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर एसडीएम पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि एक-दो दिन में खाद मिल जाएगी।
रैक पिछले आठ दिन से रास्ते में अटकी है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इस देरी से किसानों की फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बताया कि रैक जल्द पहुंचने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द खाद की आपूर्ति नहीं होती, तो उनकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
इधर, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने निजी खाद विक्रेताओं को खाद का विक्रय जिले से बाहर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध से मैहर और पन्ना जिले को मुक्त रखा गया है।

इसका उल्लंघन किए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों को सुगमता से खाद मिल सके इसके लिए भी कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। उसमें कहा गया है कि आवश्यकतानुसार नये विक्रय केन्द्र स्थापित किए जाएं।
रविवार को सतना में यूरिया की रैक लगी। किसानों की भीड़ सोमवार से डबल लॉक सेंटरों में उमड़े, इससे पहले ही जिला विपणन संघ ने सूचना जारी कर दी थी। मार्कफेड के जिला अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को डीएपी-एनपीके की रैक सतना पहुंचेगी। इसी सूचना पर किसानों की भीड़ मंगलवार को खाद लेने के लिए पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications