Satna News: रीवा में पांच दोस्‍तों के साथ मनाई जन्‍मदिन की पार्टी, कार से लौटते समय चार की मौत

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। सभी अपने एक दोस्त के बर्थडे पर जश्न मनाकर लौट रहे थे। घटना रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मनकहरी ओवर ब्रिज के पास हुई।

जानकारी मुताबिक नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कर में पांच लोग सवार थे जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर है। यह लोग जन्मदिन मना कर रीवा से वापस सतना आ रहे थे। रामपुर बघेलान के पास हादसा हो गया।

satna birthday party accident

हादसा रविवार रात करीब 10:30 बजे मनकहरी ओवर ब्रिज की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में घायल युवक का नाम किशन जोशी है। उसका रविवार का बर्थडे भी था। उसे सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से कार मे फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान नितिन पांडे (32) निवासी पन्नीलाल चौक सतना, शिबू पांडे (35) निवासी सर्किट हाउस, शिवा पांडे पिता श्याम सुंदर (26) निवासी पुष्पराज कॉलोनी व दयानंद स्कूल के सामने साइकिल की दुकान चलाने वाले शानू खान के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+