अनोखा मामला! 98 ग्राम के तोते को था 20 ग्राम का ट्यूमर, 2 घंटे की सर्जरी के बाद बचाई बेटू की जान
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में ट्यूमर से जूझ रहे एक 20 वर्षीय तोते की बेहद ही जटिल सर्जरी हुई है। सतना के पशु अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस सर्जरी को अंजाम दिया। इस केस में ट्यूमर तोते की गर्दन के पीछे होते हुए दाहिनी आंख के नीचे तक फैल चुका था। सर्जरी के दौरान छोटी सी गलती भी तोते के लिए घातक हो सकती थी।
दरअसल, चंद्रभान विश्वकर्मा सतना शहर के मुक्तियार गंज में रहते है। 20 वर्ष पहले उन्होंने एक तोता पाला था।परिवार ने उसे प्यारा सा नाम बेटू दिया। बेटू की गर्दन के पीछे करीब 6 महीने पहले एक गठान निकल आई। यह गठान धीरे-धीरे बढ़ने लगी। यह ट्यूमर तोते की गर्दन के पीछे होते हुए दाहिनी आंख के नीचे तक बढ़ने लगा।

इससे उसे काफी परेशान हो रही थी। वह कुछ नहीं कर पा रहा था। न तो बोल पा रहा था और न ही खाना खा पा रहा था। उसकी हालत देख चंद्रभान का परिवार काफी परेशान था।
उसके बाद वे उसे सतना के पशु अस्पताल ले गए। यहां उन्होंने सतना के डाक्टरों से संपर्क किया। यहां डॉक्टर बृहस्पति भारती और डॉक्टर बालेंद्र सिंह की टीम ने तोते की जांच की। जांच में पता चला कि तोते का कुल वजह 98 ग्राम है, जबकि उसे 20 ग्राम का ट्यूमर है। उसके बाद उन्होंने उसकी सर्जरी शुरू की। डॉक्टरों की टीम ने करीब 2 घंटे सर्जरी करने के बाद ट्यूमर निकाल दिया।
सर्जरी के बाद ट्यूमर को आगे की जांच के लिए रीवा पशु अस्पताल भेजा गया है। बता दें, इस सर्जरी से चिकित्सा जगत में भी हलचल है। क्योंकि, यह ऑपरेशन इस इलाके का पहला ऑपरेशन है।
डॉक्टरों का कहना है कि अभी तोते पर नजर रखनी पड़ेगी। इस क्षेत्र में इस तरह का ऑपरेशन पहली बार हुआ है। डॉक्टरों ने ट्यूमर की जांच के लिए उसे रीवा के पशु अस्पताल भेज दिया है। घरवालों का कहना है कि यह महज तोता नहीं है, उनके घर का ही सदस्य है।












Click it and Unblock the Notifications