Satna News: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली नमक और तेल, ऐसी ही व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़
Satna News:
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में नकली खाद्य पदार्थों के गोरखधंधा जोरों पर चल रहा है। जिसके चलते एक ब्रांडेड नमक कंपनी के रैपर में नकली नमक की बिक्री होने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 बोरी नमक बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में निम्न गुणवत्ता का नमक बेचने की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के मुख्तियारगंज स्थित एक मकान पर छापा मार कर करीब पांच बोरी नकली नमक और तेल बरामद कर लिया।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणि पांडेय ने जानकारी दी कि टाटा कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के द्वारा उनका नाम इस्तेमाल कर मिलावटी नमक कम रेट पर बेचने की शिकायत की थी। जिस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मुख्त्यारगंज में मलेरिया कार्यालय के पास एक मकान में छापामार कार्यवाही की गई। जहां पांच बोरी नमक और एक गैलन तेल बरामद हुआ।
पुलिस को मकान पर टाटा समेत एक अन्य ब्रांड के नमक के रैपर काफी मात्रा में मिला। तो नामी कंपनी का तेल की खाली बोतल भी बरामद हुई है। लेकिन मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। ऐसे में धारा 102 के तहत नमक और तेल जब्त कर लिया गया है। जिसकी जांच कंपनियों के लोग अपनी-अपनी लैब में कराएंगे, तो वहीं पुलिस भी फॉरेंसिक लैब में सेम्पल भेजा गया है।
पुलिस ने जब मकान मालिक से पूछताछ की तो जानकारी में बताया गया कि लगभग 1 महीना पहले 2 लोग किराये पर कमरा लेने आए थे। तब उनकी पत्नी घर पर थी। इसके बाद से किरायेदारों से बातचीत नहीं हुई। मकान मालिक ने किरायानामा भी नहीं बनाया था। जिससे नमक और तेल का गोरख धंधा चलाने वालों के बारे में कोई सबूत हाथ नहीं लगा।
पुलिस अब रूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही मुख्त्यारगंज की तरफ आने और जाने वाले मार्गो में लगे कैमरे की मदद आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications