MP News: सतना में उल्टा खेला! अविश्वास प्रस्ताव से पहले कांग्रेस को धोखा दे गए 2 पार्षद; कई पार्षद अब भी लापता

Satna News: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी नगर निगम स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव आ रहा है। एसे में प्रदेश के सतना जिले का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच कांग्रेस की एक आदिवासी महिला पार्षद पिछले चौबीस घंटे से ज्यादा समय से गायब है।

उसके लापता होने के बाद कांग्रेस ने कोलगांवा थाने पर धरना दिया है। बाद में पता चला कि उन्होंने भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके साथ अन्य नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Satna councillor joins BJP

जानकारी मुताबिक 9 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन कलेक्टर अनुराग वर्मा को सौंपा गया था। इसके बाद 10 सितंबर मंगलवार को वार्ड नंबर-12 की आदिवासी महिला पार्षद माया कोल लापता हो गईं। वह घर से सब्जी खरीदने निकली, लेकिन घर वापस नहीं लौटी तो हड़कंप मच गया।

परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनके हाथों असफलता ही लगी और उनका कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद सभी कांग्रेसी नेता विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में कोलगंवा थाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेसियों ने जिला पुलिस प्रशासन से यह मांग रखी कि जल्द से जल्द पार्षद की तलाश की जाए। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने महिला पार्षद की गायब होने की शिकायत दर्ज की और शहर के तमाम सीसीटीवी कैमरे को देख उनकी तलाश में जुट गई थी।

इसी बीच जानकारी आई कि पार्षद माया कोल ने भोपाल में भाजपा ज्वाइन कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सतना नगर निगम की कांग्रेस पार्षद माया कौल के अलावा अर्चना अनिल गुप्ता, पूर्व पार्षद इंजीनियर केएल यादव और अनिल गुप्ता ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया है।

कांग्रेस पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, उठापटक करने वालों को जवाब दिया गया है। कांग्रेस नेता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लगातार पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+