थप्पड़ का बदला! एक महीने से कर रहा था चाची को मारने की प्लानिंग, गोवर्धन पूजा के दिन उठा ली कुल्हाड़ी

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने अपनी ही चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने चाची की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि बच्ची को थप्पड़ मार दिया था।

ब्लाइंड मर्डर केस को सतना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझाया है‌। महिला के भतीजे ने ही उसकी हत्या की थी। वजह थी एक महीने पहले बच्ची को मारा गया एक थप्पड़।

Satna nephew murders aunt in revenge for a slap

पूरा मामला कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा का है। यहां अहिरान टोला में रहने वाली सुनैना यादव की लाश उनके ही घर के आंगन में बरामद हुई थी। उनके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।

पुलिसविवेचना में पता चला कि सुनैना यादव अपने पति संजय यादव और 2 बच्चों के साथ रहती थीं। करीब एक महीने पहले उनके जेठ संतोष यादव के बेटे सुनील यादव ने सुनैना की बच्ची को थप्पड़ मार दिया था। इस बात पर दोनों में लड़ाई चल रही थी।

सुनील इस बात से नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। मौका पाकर उसने सुनैना पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर की दीवार फांदकर खेतों के तरफ फरार हो गया था।

पुलिस को शुरुआत से ही सुनील पर शक था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे ग्राम रमपुरा स्थित एक नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया था। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी 26 वर्षीय सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+