'घंटाघर में टंगी है कांग्रेस की लिस्ट', अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल को पहलाद पटेल ने बताया चोर

Prahlad Patel News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। विरोधी दल जहां केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी पलटवार कर रही है।

इसी बीच, विंध्य प्रवास के दौरान अमरपाटन में मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी केजरीवाल की गिरफ्तार पर बयान दिया है। प्रहलाद पटेल ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि ''चोर को कहा होना चाहिए, इसका उत्तर दिग्विजय सिंह दें, खुद को देश का सबसे ईमानदार बताने वाली पार्टी आम आदमी पार्टी का पूरा मंत्रिमंडल समेत मुख्यमंत्री जेल में है‌। इसकी जांच कई महीनों से चल रही थी, यह बात पूरा देश जानता है।

Arvind Kejriwal Cabinet Pahlad Patel Thief

मध्यप्रदेश में कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में देरी होने पर पहलाद पटेल ने तंज कसते हुए नसीहत दी कि हमारे यहां जबलपुर के सोशल मीडिया में चल रहा था कि घंटाघर चौराहे पर टिकट टंगी है जो लेना चाहे ले ले। कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है, हार के डर से कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। तभी तो कांग्रेस अभी तक प्रत्याशियों की सूची घोषित नहीं कर पा रही है।

मंत्री पटेल शुक्रवार को रीवा और मऊगंज का दौरा कर अमरपाटन के रास्ते मैहर पहुंचे। उन्होंने यहां मां शारदा के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पटेल ने मैहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और भाजपा की विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन कोर कमेटी की बैठकों में शामिल हुए।

गौरतलब है कि दिल्ली कि केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति लागू की थी। तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में घोटाले का गंभीर आरोप लगाया था। तब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के भी आरोप लगे। सीबीआई के मामले के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। दावा है कि इस नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+