MP News: सतना जिले में Ladli Behna Yojana के 750 जगह लगे कैंप, 4 हजार से ज्यादा बहनों का हुआ पंजीयन
MP Ladli Bahna Yojana 2023: सतना जनसम्पर्क की जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे तक सतना जिले के शिविरों में 4246 पात्र लोगों का पंजीयन किया जा चुका है।

MP Ladli Bahna Yojana 2023: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ हो गई है। सतना जिले में भी लाडली बहना योजना के तहत नगरीय निकाय के वार्डवार और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपो में पात्र बहनों का ऑनलाइन पंजीयन होना शुरू हो चुका है। जिले भर में इसके लिए 750 कैंप लगाए गए हैं। हालांकि इतने ज्यादा कैंप होने के बावजूद भी पंजीयन की रफ्तार धीमी है। जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।
सतना जनसंपर्क के जानकारी अनुसार मंगलवार की 11:00 बजे तक सतना जिले के कैंपों में 4246 पात्र लोगों का पंजीयन किया जा चुका है।
सभी पंजीयन शिविर में एक-एक शासकीय कर्मचारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तथा अन्य विभागों से 5/5 कर्मचारियों की ड्यूटी 1 कैंप में लगाई गई है। प्रत्येक कैंप में 2/2 कर्मचारियों द्वारा लैपटॉप और मोबाइल ऐप के माध्यम से पात्र हितग्राहियों का ऑनलाइन आवेदन पंजीयन किया जा रहा है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाइन पंजीयन कार्य की कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सतना की फार्म भरने की प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। सोमवार को शुरुआती दौर में प्रातः 11 बजे की स्थिति में अमरपाटन जनपद और नगर परिषद में एक-एक, जनपद पंचायत मझगवां मे जीरो, नगर पंचायत जैतवारा, चित्रकूट, रामनगर, रामपुर बघेलान में पंजीयन दहाई का आंकड़ा पार नही कर पाए थे।
इस स्थिति पर कलेक्टर ने संबंधित सीएमओ और सीईओ के प्रति गहरी नाराजगी जताई और जीरो एवं कम प्रगति वाले निकायों के नोडल अधिकारी को संतोषजनक प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में 750 कैम्प लगाए गए हैं वहां तेजी से फार्म भरने का काम किया जाए। ग्राम पंचायत के शिविरों में यूजर आईडी और पासवर्ड अधिकारियों से प्राप्त करें और ईकेवाईसी की गति भी बढ़ाएं। जरूरत होने पर जनपद स्तर से नए यूजर आईडी, पासवर्ड जनरेट करें। यूजर आईडी, पासवर्ड शासकीय संपत्ति हैं ग्राम पंचायतों के काम किसी तरह से प्रभावित नहीं होने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications