MP Election 2023: विंध्य क्षेत्र के नागौद सीट में भाजपा का कब्जा, क्या कांग्रेस का खत्म होगा इंतजार

MP Election 2023: सतना जिले की नागौद सीट पर क्षत्रिय जाति के वोटों का बोल बोला है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में नागौद सीट पर भाजपा का कमल खिला था।

MP Election 2023: सतना जिले की नागौद सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां से नागेंद्र सिंह विधायक है। ठाकुर वोट बाहुल्य इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। साल 2013 से पहले लगातार दो बार यहां से भाजपा जीतती आई है। करीब 2 लाख मतदाताओं वाली नागौद सीट पर जनता में राज्य सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।

2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 36661 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 47753 वोट मिले थे। बीजेपी के नागेंद्र सिंह ने कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 1,234 वोट से हराया था।

MP Nagaud Assembly Seat,

बता दें कि इस सीट पर हुए 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से यादवेंद्र सिंह विधायक चुने गए थे। उनका मुकाबला भाजपा के गगनेंद्र प्रताप सिंह से था। लेकिन नतीजों में कांग्रेस 10 हजार मतों से जीतने में सफल रही। सपा, एनसीपी, बीएसपी, समेत करीब 20 दलों ने इस चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी को उतारे थे।

नागौद विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता आ रहा है। यहां की जनता ने बारी-बारी से दोनों को जिताकर विधानसभा भेजा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 बार भाजपा तो 1 बार कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव जीते।

नागौर विधानसभा कि जनता लोक लुहावने वादों के आधार पर नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष की लोकप्रियता और साफ-स्वच्छ छवि देख कर वोट डालते हैं। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां यहां अपना प्रत्याशी ऐसा चुनती हैं। जो जनता की कसौटी में खरा उतर सके।

2018 भाजपा नागेंद्र सिंह
2013 कांग्रेस यदवेंद्र सिंह
2008 भाजपा नागेंद्र सिंह
2003 आरएसएमडी हर्ष सिंह
1998 भाजपा प्रभाकर सिंह
1993 बीएसपी रामलखन सिंह
1990 जेडी तोशन सिंह
1985 कांग्रेस हर्ष सिंह
1980 कांग्रेस हर्ष सिंह
1977 जेएनपी प्रभाकर सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+