Satna News Video: आईपीएस अधिकारी के घर में चोरी, बाइको से पेट्रोल निकालते बदमाश CCTV में कैद
बीती रात एक नकाबपोश चोर उनके घर में घुसा, लेकिन जब वह बड़ा हाथ मारने में नाकाम रहा तो बाइकों से पेट्रोल चुराकर फरार हो गया।

मुरैना जिले के एसपी आशुतोष बागरी के घर में चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सतना जिले के राजेन्द्र नगर गली नम्बर- 3 में बने कान्हा कुंज नामक मकान में देर रात एक नकाबपोश बदमाश घर में चोरी की नियत से घुसा था। हालांकि चोर की किस्मत खराब रही और वह कमरों में लगे लाक को खोलने में नाकाम रहा। बाद में चोर ने घर के बरामदे में खड़ी चार- पांच मोटरसाइकिलों का पेट्रोल निकाला और चोरी कर ले गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Recommended Video
चोर बंदर टोपी पहना हुआ है। बदमाश ने ऐसा चेहरा छिपाने के लिए किया या ठंड के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बरामदे में 4-5 मोटरसाइकिल खड़ी हैं। बदमाश मोटरबाइक से पेट्रोल निकाल लेता है। इसके बाद उसने उस बोतल को अपने हाथ में पकड़े झोले में रख लिया। इसके बाद बदमाश सीढ़ी पर चढ़ गया और वहां लगी बड़ी खिड़की से कूदकर दाहिनी ओर चला गया। बता दें, घर के बाहर दीवाल में बोर्ड भी लगा है, जिसमें लिखा है आशुतोष बागरी, आईपीएस। इसके बावजूद चोर ने घर में घुसने का प्रयास किया।
घटना में सिटी कोतवाली टीआई एसएम उपाध्याय ने जानकारी दी कि बागरी के साले कुलदीप ने आवेदन दिया है। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी ने टोपी लगाकर अपना चेहरा छिपा रखा था। इस वजह से उनका चेहरा समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस टीम आसपास लगे कैमरों को भी चेक कर रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications