Satna News: राज्य मंत्री ने किया एक करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, विकास पर्व में शामिल हुए रामखेलावन पटेल

Satna News:

Satna News: मध्य प्रदेश के प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सोमवार को विकास पर्व अन्तर्गत सतना जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहौला, गैलहरी, सहित नगर परिषद रामनगर में लगभग एक करोड़ 44 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। राज्यमंत्री पटेल ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणजनों को दी।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरे मध्यप्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र एवं जनमानस की तकदीर और तस्वीर बदल रही है।

Minister of State Ramkhelavan

उन्होंने कहा कि अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विकास के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना को देश में 50 करोड़, मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 80 लाख, सतना जिले में 11 लाख तथा अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। गंभीर बीमारी होने पर इस योजना से देश के किसी भी अस्पताल में 5 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज कराया जा सकता है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, सभापति वन समिति हरीशकांत त्रिपाठी, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार, तहसीलदार एलआर जागड़े, पार्षद महेन्द्र कुशवाहा, रामसुशील पटेल, यादवेन्द्र सिंह, संदीप त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+