MP News: राज्य मंत्री ने दी सतना को सौगात, नवीन महाविद्यालय समेत कई विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रदेश के राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अमरपाटन विधानसभा अंतर्गत ताला में लगभग 7 करोड़ 58 लाख की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि महाविद्यालय का नवीन भवन के निर्माण हो जाने से ताला मुकुंदपुर सहित आस-पास के गावों के बच्चे भी उपलब्ध संकाय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिससे मानव उन्नति की राह की ओर अग्रसर होता है। सरकार प्रदेश के युवाओं को उच्च शिक्षा के समुचित अवसर प्रदान करने के लिये प्रयासरत हैं। इस दिशा में अनेकों प्रयास निरन्तर किये जा रहे है।

विगत 15 वर्षाे में शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हुई है। शासकीय महाविद्यालयों का विस्तार सुदूर आदिवासी अंचलों तक हो गया है। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सुलभतापूर्वक प्राप्त हो इसके लिये तहसील एवं ग्राम स्तर के महाविद्यालयों में भी अधोसंरचना विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
राज्यमंत्री पटेल ने सभी पालकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज जरुर भेजे और उन्हें पूर्ण रूप से शिक्षित करें।
तीन सड़कों का भूमिपूजन: अमरपाटन अन्तर्गत आरईएस विभाग से निर्मित होने वाली 2 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत की तीन सड़कों का भूमिपूजन किया। इनमें किरहाई-मुकुन्दपुर मार्ग से भड़रा विर्ती टोला पहुंच मार्ग लम्बाई 1.2 किमी, लागत 58 लाख रूपये, बारी-कठहा मार्ग 5/2 से लोखरी पहुंच मार्ग लम्बाई 0.65 किमी, लागत राशि 43 लाख तथा बजबाही-नौगवां से रैकवार-बीहर नदी के पुल तक पहुंच मार्ग लम्बाई 1.70 किमी, लागत 1 करोड़ 6 लाख रूपये शामिल है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications