Maihar News: युवकों को गोबर के दलदल में जिंदा दफना दिया, दबंगों ने किया रूह कंपा देने वाला दुस्साहस
Maihar video viral: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। यहां दो युवकों को गोबर के दलदल में जिंदा गाड़ने का दुस्साहस किया गया है। जिसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि यह दो युवक जमीन के नीचे कमर तक गाड़े हुए हैं।
महिलाएं और कुछ पुरुष दलदल से निकलने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, रामनगर पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मोहरवा निवासी रामजी पटेल और राम नरेश पटेल एक ही परिवार के हैं और आपस मे चचेरे भाई हैं। उनके बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार (9 सितंबर) की शाम दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी हुई और बात कुछ ज्यादा आगे बढ़ गई।
रामजी और भगवान दीन का परिवार बड़ा है। रामजी पटेल और भगवान दीन पटेल सहित परिवार के सदस्यों ने राम नरेश पटेल और राम नारायण पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दी।पीटते-पीटते वे राम नरेश और राम नारायण को गोबर के दलदल के पास ले गए और उन्हें धकेल कर मारने की कोशिश की है।
रामनरेश पटेल का आरोप है कि जब खेत में खाद डालकर लौट रहा था तभी आरोपी रामजी पटेल ने मारपीट की और उसे गोबर के ढेर में पटक कर उसके अंदर गाड़ने का प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामजी पटेल की तरफ से उसकी जमीन पर कब्जा कर रहा था। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई के बाद गोबर के दलदल में पटक कर जिंदा दफन करने का प्रयास किया गया है।
रामजी पटेल ने इस मामले में पुलिस को बताया कि वह जिस जगह पर मवेशी बांधता था। उसी जगह पर बालू डाल रहा था। तभी आरोपी रामनरेश पटेल और उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे गोबर के ढेर में पटक दिया और उसको जिंदा दफनाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में समान धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
रामनगर थाने में शिकायत के आधार पर रामनरेश पटेल की रिपोर्ट पर रामजी पटेल सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि रामजी पटेल की रिपोर्ट पर रामनरेश सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications