Maihar News: मैहर में इतने दिनों के लिए रोपवे की सुविधा बंद, 1063 सीढ़ियां चढ़कर ही मिलेंगे माता के दर्शन
Maihar Dham: मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अगले 10 दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें 1063 सीढ़ियों से चढ़कर ही मां शारदा के दर्शन कर अपनी इच्छा पूरी करनी पड़ेगी। दर्शनार्थियों के लिए यहां चलने वाली रोप-वे की सेवा 26 मार्च से अगले 3 अप्रैल तक बंद रहेगी।
दरअसल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इसी को देखते हुए 3 अप्रैल तक रोप वे का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते रोपवे का संचालन बंद किया गया है। मैहर में 12 महीना भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहता है, ऐसे में रोपवे बंद होने से सड़क मार्ग से जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।

नवरात्रि के दिनों में मैहर स्थित आदिशक्ति मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। मंदिर में माता के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। ऐसे में लोगों की सुविधा और समय की बचत के लिए रोपवे का संचालन किया जाता है।
जिससे कुछ ही देर में दर्शन के लिए नीचे से ऊपर पहुंच जाते हैं। इस रोप वे का समय-समय पर मेंटेनेंस करवाना होता है। आने वाले दिनों में ज्यादा भीड़ का अंदाजा होने से नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस का काम करवाया जा रहा है।
मंगलवार से 10 दिनों के लिए बंद है मेंटिनेंस चल रहा है। किसी को दिक्कत न हो इसलिए पुलिस की ड्यूटी लगा रखी है। थाना प्रभारी स्वयं इसका निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी तरह की व्यवस्था न बिगड़े। रोपवे बंद होने से पैदल मार्ग और वैनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications