Maihar Temple: चैत्र नवरात्रि को लेकर सज गया मां शारदा देवी का दरबार, व्यवस्था के लिए अधिकारी नियुक्त

Chaitra Navratri 2023: भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अलग-अलग बटालियन के जवानों की ड्यूटी मेले में लगाई है।

Maa Sharda Devi Temple Maihar

Maihar Temple: मध्य प्रदेश के मैहर में चैत्र नवरात्रि मेला 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023 तक चलेगा। मेले में भारत के विभिन्न प्रान्तों से लाखों श्रृद्वालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट सतना शैलेन्द्र सिंह द्वारा 6 कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त किए गए है। वहीं चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2023) पर मैहर मां शारदा देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड़े के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

Recommended Video

      Chaitra Navratri 2023: मां सती के हार से बना शक्तिपीठों में से एक'शारदा देवी मंदिर'
      Maa Sharda Devi Temple Maihar

      मैहर की ऊंची पहाड़ी पर मां शारदा देवी मंदिर है। मैहर में चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। 9 दिनों तक चलने वाले इस मेले में मध्यप्रदेश के अलावा देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मैहर आते हैं। आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन काफी इंतजाम करता है।

      मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर का मां शारदा देविका चैत्र नवरात्रि में विशेष महत्त्व रहता है। मैहर मां शारदा का मंदिर हाई अलर्ट जोन माना जाता है। इसीलिए प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है और दर्शनार्थियों की सुरक्षा की जा सकती है।

      मैहर मंदिर में प्रतिदिन देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में दर्शनार्थी मां शारदा के दर्शन करने मैहर आते हैं। 600 मीटर की ऊंचाई वाले त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा का भव्य मंदिर बना हुआ है। इसके लिए 1080 सीढ़ियां हैं। साथ ही 150 रुपये का टिकट लेकर रोपवे से आने-जाने की सुविधा उपलब्ध है।

      Maa Sharda Devi Temple Maihar

      मंदिर का अस्तित्व 6ठी शताब्दी पूर्व का है। साल 1918 में यह मंदिर छोटा था। साल 1951 में इस मंदिर में सीढ़ियां बनीं और भक्त सीढ़ियों के माध्यम से मां शारदा देवी मंदिर में आने जाने लगे और भीड़ बढ़ने लगी और धीरे-धीरे चैत्र नवरात्रि मेला हर साल लगने लगा। मेले में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया है। मां के चरणों में प्रसाद में नारियल,चुनरी, सुपारी, नारियल, सिंदूर, सिंदूर, कपूर, चुनरी चढ़ाकर श्रद्धालु अपने को धन्य मानते हैं।

      6 कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

      अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार नागेन्द्र त्रिपाठी, आशीष शर्मा, हिमांशु शुक्ला, अरूण यादव तथा रामदेव साकेत को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए कार्यपालिक दंडाधिकारी 21 मार्च को अपरान्ह 4 बजे तक अपनी उपस्थिति मेला प्रभारी को देना सुनिश्चित करेंगें। संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी उपखण्ड मजिस्ट्रेट/प्रशासक मां शारदा प्रबंध समिति मैहर धर्मेन्द्र मिश्रा रहेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+