Maihar News: मैहर का ये किसान कर रहा था अफीम की खेती, प्याज की आड़ में लगाए थे 5 हजार 52 पौधे, ऐसे पकड़ा गया
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिल में अब नशे की तस्करी के साथ-साथ नशे की खेती भी होने लगी है। मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक किसान प्याज के खेत में अफीम की खेती की हुई थी। पुलिस को सूचना मिली तो मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के सुआ गांव के किसान रामकिशोर पटेल ने अपने खेत में प्याज की फसल के बीच प्रतिबंधित अफीम की खेती की हुई थी। बताया जा रहा कि जब पुलिस ने खेत में सर्च किया तो वहां प्याज की फसल के बीच अफीम के अनेक पौधे दिखाई दिए, जिन पर फूल और फल लगे हुए थे।

इन पौधों की संख्या 5 हजार 52 पौधे थे, जिन्हें पुलिस ने काटकर अपनी कस्टडी में ले लिया और आरोपी को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Recommended Video
अमरपाटन एसडीओपी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुआ गांव में अफीम की खेती की जा रही है। जिसके पौधे भी तैयार हो गए हैं। तहसीलदार के साथ संयुक्त टीम ने खेत पहुंचकर उन पौधे को उखाड़कर जब्त कर लिया है। अफीम का वजन लगभग 1 कुंटल 63 किलो है।
पौधों की संख्या 5 हजार 52 पौधे हैं। कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications