Maihar News: नए साल पर मां शारदा मंदिर में उमड़ी भीड़, कड़ाके की ठंड में 1063 सीढ़ियां चढ़कर आए लाखों श्रद्धालु
Maihar News: मैहर मंदिर में 1063 सीढ़ियां चढ़कर कड़ाके की ठंड में नंगे पैर लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन करने आए।
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सुबह से धूप नहीं निकली है। इसके बावजूद नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग मैहर वाली मां शारदा के दर्शन को निकल पड़े कड़ाके के ठंड के बीच मैहर में भक्तों ने माता की झलक पाने के लिए सुबह से ही कतारें लगा ली थीं।
वर्ष 2024 के पहले दिन मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा की चौखट पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

देवी शारदा के चरणों मे अपनी आस्था के फूल समर्पित करने कड़ाके की ठंड और कोहरे के प्रकोप के बावजूद भक्त भोर से ही लाइन में लग गए थे। माता रानी के पट खुलते ही प्रधान पुजारी पवन महाराज ने आरती उतारी और फिर जयकारों के बीच दर्शन- पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। माता के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु यूपी से भी मैहर पहुंचे हैं।
भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में भी नए वर्ष के पहले दिन आस्थावानों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन कर अपनी आस्था के फूल समर्पित किए। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने पावन सलिला मंदाकिनी में डुबकी लगाई और दीपदान कर कामदगिरि पर्वत की प्रदक्षिणा कर नए संकल्प के साथ नए वर्ष की शुरुआत की।












Click it and Unblock the Notifications