Satna: शादी के सात फेरे के बाद दूल्हे के साथ दुल्हन पहुंची परीक्षा केंद्र, EXAM के बाद पूरी हुई अधूरी रस्म
Satna News: दूल्हे अभिषेक ने कहा कि विवाह के बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है। किंतु इस शुरुआत से भी ज्यादा जरूरी परीक्षा है। इसलिए हमने विदाई के बाद घर जाने से पहले परीक्षा दिलवाना जरूरी समझा।

Recommended Video
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। जहां शादी के सात फेरे लेने के बाद दुल्हन शादी के जोड़े में ससुराल जाने की जगह दूल्हे के साथ सीधा परीक्षा केंद्र पहुंच गई। दरअसल, दुल्हन की संविदा परीक्षा थी, जिसके कारण वो शादी के बाद परीक्षा देने चली गई। वहीं परीक्षा के बाद जब वो घर आई तब बाकी रस्में पूरी की गईं और उसे ससुराल के लिए विदा किया गया।
दरअसल सतना शहर मारुति नगर में 10 मई को शिवानी पण्डेय की शादी थी। आज सुबह बराती पक्ष को पता चला कि दुल्हन की संविदा परीक्षा है। लिहाजा बारातियों ने तय किया परीक्षा के बाद विदाई होगी।
शिवानी शादी की रस्में पूरी होने के फौरन बाद 7:30 बजे ही मंडप से रवाना हो गई थी। उसने एमपी ट्रेड वर्ग दो की नौकरी के लिए फॉर्म भरा था। गुरुवार 11 मई को आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज में सेंटर था। उसने फेरे लिए, रस्में निभाईं और सीधे परीक्षा देने जा पहुंची। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह परीक्षा देकर लौटी तो विदाई की तैयारियां शुरू हुईं।

यह अनोखी शादी जिले भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लोग शिवानी के कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं और प्रेरणा स्रोत कदम भी बता रहे है। क्योंकि दुल्हन ने परीक्षा देने के लिए अपनी शादी की रस्म को अधूरा छोड़कर परीक्षा केंद्र गई और दुल्हन के ड्रेस में परीक्षा देने के बाद फिर घर लौट कर छूटे हुए रस्मों को पूरा किया। जिसके बाद जाकर विवाह पूर्ण हुआ और अपने दूल्हे राजा के साथ ससुराल रवाना हुई।












Click it and Unblock the Notifications