Satna News: सुहागरात की सेज पर दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

Satna News: सतना जिले में पुलिस ने एक कैदी की पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई। पुलिस बाराती बनकर आरोपी को मंडप तक ले गई और शादी कराई। इसके बाद अगले ही दिन वापस उसको जेल लेकर पहुंच गई।

Satna honeymoon police took the groom

Recommended Video

    Unique wedding: सतना सेंट्रल जेल में बंद कैदी बना दूल्हा, बाराती बने पुलिस के जवान

    Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां शादी होने के बाद भी दूल्हा सुहागरात नहीं बना पाए। दुल्हन सुहागरात की सेज पर इंतजार ही करती रह गई। दरअसल पुलिस ने दूल्हे की पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई। इसके बाद अगले ही दिन वापस उसको जेल लेकर पहुंच गई‌। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की कड़ी निगरानी में यह शादी संपन्न हुई। पूरे इलाके में यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    इस शादी की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है। क्योंकि पुलिस ने दूल्हे को ये मौका भी नहीं दिया कि वह सुहागरात मना सके और शादी हाेते ही सुबह 6 बजते ही दूल्हे को लेकर पुलिस चली गई।

    दरअसल सतना जिले में विक्रम चौधरी की शादी हुई है। विक्रम चौधरी आबकारी एक्ट के मामले में जेल में बंद था। जबकि 16 मई को उसकी शादी होनी थी। आरोपी ने कोर्ट से शादी करने के लिए अनुमति मांगी थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आरोपी को पुलिस वाहन में उसके ससुराल मैहर के करुआ गांव पहुंची। जहां पुलिस के देखरेख में विक्रम का जयमाला और 7 फेरे जैसी रस्में संपन्न कराई गई।

    कोर्ट ने सुबह 6 बजे तक का समय दिया था। इस बीच शादी की पूरी रस्मे की जानी थी। पुलिस अभिरक्षा में ही कोर्ट के आदेश के तहत शादी की रस्में निर्धारित समय में पूरी हुईं।

    एसआई विनय त्रिपाठी ने जानकारी दी कि आरोपी विक्रम चौधरी घूरडांग का रहने वाला है।जो 34/2 का अभियुक्त है। जिसको न्यायालय ने जेल भेजा था। आरोपी की आज शादी थी तो अभियुक्त ने न्यायालय में शादी करने के लिए आवेदन किया था। न्यायालय ने आदेशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था देकर पूरे रीति रिवाज से शादी संपन्न कराई जाए। सुबह 6:00 बजे तक का समय दिया है। सुबह 6 से 7 के बीच इसे जेल में बंद करना था। शादी कराने के बाद दूल्हें को वापस जेल भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+