Satna news : फंदा डालकर किया तेंदुए का शिकार, सूंघते हुए शिकारी के खेत पहुँचा डॉग

शव मिलने के स्थान से करीब 200 मीटर दूर दामोदर प्रसाद केवट के खेत में तार का फंदा लगा बांस का मजबूत डंडा मिला।

Leopard hunting satna by putting a noose

सतना के जंगल में एक बार फिर शिकारियों ने एक तेंदुआ को निशाना बनाया और उसका शिकार किया। उचेहरा वन परीक्षेत्र के सखौंहा वीट के कक्ष क्रमांक पी-398 के नीचे नाले में एक मादा पैंथर की लाश मिली है। शुक्रवार की दोपहर जंगल का पैदल भ्रमण करने वाले वन कर्मियों के दल को लाश दिखी तो घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी से लेकर आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

शव को कब्जे में लेकर वन अमले ने आसपास के क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक सर्चिंग की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, तो शव मिलने के स्थान से करीब 200 मीटर दूर दामोदर प्रसाद केवट के खेत में तार का फंदा लगा बांस का मजबूत डंडा मिला।

फंदा मिलने पर जब खेत मालिक दामोदर केवट से पूछताछ की गई तो उसने पहले वन अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन उसका यह प्रयास नाकाम हुआ डेढ़ घंटे की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल लिया।

वन विभाग की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका उद्देश्य शिकार करना नहीं बल्कि जंगली सूअरों से खेत की फसल को बचाने का था‌। लेकिन 24-25 जनवरी की रात इस फंदे में तेंदुआ हंसकर मर गया। जब दूसरे दिन खेत में मृत पैंथर को देखा तो घबराहट के कारण उसके शव को नाले के पास फेंक दिया ताकि पानी के चलते शरीर नष्ट हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+