Satna News: सीवर लाइन के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत, 7 घंटे बाद निकाला गया शव

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना शहर में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिरे मजदूर की मौत हो गई। वह 25 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ था। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ था।

जानकारी अनुसार सतना के मारुति नगर स्थित सीवर लाइन के गड्ढे में गुरुवार को एक मजदूर पाइप फिट करने से लिए 25 फिट गहरे गड्ढे में घुसा हुआ था।इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और मजदूर अंदर ही फंस गया।

Satna Sewer Line Accident

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। मजदूर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। लगभग 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है‌।

घटना में जान गंवाने वाले मजदूर के परिजनों ने संविदाकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इस मामले पर मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाह ने संविदाकार पर आरोप लगाया है कि उसके द्वारा जबरदस्ती मजदूर को पाइप डालने के लिए गड्ढे में घुसेड़ा गया था। जबकि वे लोग चेंबर बनाने का कार्य करते हैं।

गुरुवार की शाम 5:00 बजे से मिट्टी धंसने से मजदूर नीचे दब गया था। हादसे के बाद अफरा-तफरी के हालात बन गए। मजदूर को निकलने के लिए दो जेसीबी मशीन, एक चैन माउंटेन मशीन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाई गई। मजदूर को बचाने के प्रयास रात करीब 12:40 बजे तक किए गए। यानी रेस्क्यू ऑपरेशन रात 12:45 बजे तक जारी रहा। इसके बाद मजदूर मृत अवस्था में बाहर निकला। मजदूर को तुरंत अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+