'टेबल-कुर्सी नहीं मिली तो रोड पर बैठ जाऊंगी,' चेंबर में ताला लगा मिला तो इंजीनियर ने गार्डन को बनाया ऑफिस
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोटर नगर परिषद की कुर्सी पर बवाल मचा हुआ है। नाराज होकर एक महिला सिविल इंजीनियर सड़क पर बैठने की बात कही है।
दरअसल, कोटर नगर परिषद में महिला सिविल इंजीनियर गार्डन में बैठकर ऑफिस का काम करने के लिए मजबूर है। सिविल इंजीनियर का आरोप है कि सीएमओ और अध्यक्ष उसे बैठने की जगह नहीं दे रहे हैं। ऑफिस में दो कमरे हैं, जिन पर आए दिन ताला लगा रहता है।

Recommended Video
कोटर नगर परिषद की सिविल इंजीनियर प्रियंवदा सिंह कुछ महीनों से यहां पदस्थ हैं। भवन में जो भी कमरे हैं। एक पर अध्यक्ष तो एक पर सीएमओ ने अपना चैंबर बना रखा है। बाकी का जो कमरा है, उसमें नगर परिषद के अन्य कर्मचारी बैठते हैं। सिविल इंजीनियर प्रियंवदा सिंह के बैठने के लिए आब जगह ही नहीं है।
प्रियंवंदा सिंह गार्डन में टेबल कुर्सी लगाकर काम करने की शर्मनाक वजहबताई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों तक वह अध्यक्ष के चैंबर में ही बैठकर ऑफिस का कामकाज करती थी। लेकिन अध्यक्ष राजमणि सिंह पटेल ने उन्हें अपने चैंबर से बाहर निकाल दिया है। परेशान करने के लिए चैंबर में ताला लगा दिया जाता है। परेशान होकर भवन के बाहर ही महिला सिविल इंजीनियर ने टेबल कुर्सी लगा ली है।
सिविल इंजीनियर प्रियंवदा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 महीने से यहां मैं काम कर रही हूं। न तो मेरे पास टेबल कुर्सी है और न ही चैंबर है। अध्यक्ष और परिषद की मंजूरी से मैं मीटिंग में काम किया करती थी लेकिन एक हफ्ते से हमें वह बंद मिला। बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। महिला टॉयलेट नहीं है। मैं एक सिविल इंजीनियर हूं, मुझे एक टॉयलेट बनाने की आजादी नहीं है। मैं गार्डन में बैठी हुई हूं। कुछ दिनों में चैंबर नहीं मिला तो मैं सड़क पर बैठ जाऊंगी।
नगर परिषद अध्यक्ष राजमणि सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन से भवन बनाने के लिए मांग की गई है। भवन अभी मिला नहीं है। इसी में हमारा कार्यालय लग रहा है। संसाधानों के आधार पर हम व्यवस्था कर रहे हैं। समस्या तो हमारे हिसाब से कोई नहीं है। व्यक्तिगत किसी को हो तो उसका क्या कर सकते हैं। कुर्सी वो खुद उठाकर ले गई और गार्डन में स्वेच्छा से बैठ गई हैं।
नगर परिषद कोटर की प्रभारी सीएमओ पूजा ने द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मामला संज्ञान में है।इसमें सब इंजीनियर का आपसी मतवेद हुआ है। परिषद में मैंने समझा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications