Satna News: 24 फरवरी को कोल समाज सम्मेलन में शामिल होंगे अमित शाह, करीब 1 लाख लोग होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के सतना जिले में आगामी 24 फरवरी को कोल समाज का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Kol Samaj Sammelan Satna,

मध्य प्रदेश के सतना जिले में 24 फरवरी को कोल समाज सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए 24 फरवरी को सतना में होने वाले कोल समाज सम्मेलन को बेहतर तैयारी करने को कहा है। सीएम शिवराज ने बोला 23-24 फरवरी को होने वाली विकास यात्रा को स्थगित करते हुए तैयारी शुरू करें। कोल समाज के कार्यक्रम के लिए माता शबरी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले में आयोजित होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी भोपाल के समत्व भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली और कहा कि माता शबरी के जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम में एक लाख 6 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कोल समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाए। सम्मेलन का प्रचार-प्रसार बेहतर होना चाहिए। शिवराज 20 फरवरी को भोपाल से सतना में समाज के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। सीएम शिवराज ने आगे कहा समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने रीवा संभाग और आसपास के जिलों के प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+