Jan Ashirwad Yatra: जेपी नड्डा चित्रकूट में जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- INDIA घमंडिया गठबंधन

BJP Jan Ashirwad Yatra: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के सतना दौरे पर पहुंचे। जेपी नड्डा ने चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। जेपी नड्डा ने पहले चरण की चित्रकूट में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंजी दिखाई।

इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर समेत भाजपा राज्य इकाई के आला नेता मौजूद रहें। इससे पहले नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज के साथ चित्रकूट धाम स्थित भगवाना कामतानाथ के दर्शन किए।

Jan Ashirwad Yatra:

जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सनातन धर्म पर दिए बयान पर नाराज दिखे। उन्होंने इंडिया को घमंडिया गठबंधन कहते हुए बोले 'दुखी और आक्रोशित होकर यह बात कह रहा हूं कि यह घमंडिया और परिवारवादी गठबंधन हमारी संस्कृति धर्म और संस्कारों पर बहुत गहरा आघात करने का प्रयास कर रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा, इस गठबंधन का सबसे बड़ा और मजबूत घटक डीएमके है। इस दल के सीएम एमके स्टालिन (तमिलनाडु) का बेटा उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को समाप्त करने का उदघोष करता है। यह बात तब कही, जब तीन दिन पहले मुंबई में बैठकर ये गलबहियां कर अपनी रणनीति तैयार कर रहे थे।

जन आशीर्वाद यात्रा के शंखनाद के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोल कि भगवान राम की हम पर बहुत कृपा है इसलिए हमें संतों का सानिध्य मिल रहा है। 2003, 2008, 2013 और 2018 में विंध्य के लोगो से हमें भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा किया कि मंदाकिनी और नर्मदा नदी का संगम होगा। नर्मदा नदी का पानी दौरी सागर तक लाया जाएगा और फिर मंदाकिनी से मिलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोला की किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया और किसानों को डिफाल्टर बना दिया। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस गंदगी और भ्रम फैला रही है। झूठे वादे कर रही है लेकिन आपको कांग्रेस के झूठे वादों के झांसे में नहीं आना है।

यह भी पढ़ें- भगवान कामतानाथ का पूजन कर पहला रथ रवाना, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू, जेपी नड्डा हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+