उपचुनाव से पहले बिखर रहा जीतू पटवारी का कुनबा, एक और प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस की कलह सतह पर

MP Congress Committee: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा तो कर दी, लेकिन कांग्रेस की नई टीम के सामने आने के बाद से ही नेताओं के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। जीतू पटवारी की नई टीम के लिए कांग्रेस ने दो सूची में नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी, जिससे अब तक कई सीनियर नेताओं की नाराजगी सामने आई है।

अभी तक भोपाल और मालवा क्षेत्र में ही विरोध सामने आया था, लेकिन अब विंध्य क्षेत्र में भी पार्टी कार्यकर्ता असंतोष जाहिर कर रहे हैं। इस बार सतना की रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़ने की कोई बात नहीं की है।

Former MLA Kalpana Verma resigns from Congress

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के 10 माह बाद कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की थी। इसमें लगभग 177 लोगों को शामिल किया गया है। लंबे समय से प्रदेश कार्यकारिणी का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी की घोषणा के बाद निराशा हुई और कई लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

रैगांव विधानसभा से पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा है कि वे भी अपना पद छोड़ रही हैं। वे प्रदेश कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं और उनका मानना है कि जो मौका उन्हें दिया गया है वह उनके क्षेत्र के किसी दूसरे कार्यकर्ता को मिलना चाहिए। कल्पना वर्मा को जीतू पटवारी ने अपनी कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया था।

जीतू पटवारी की कार्यकारिणी पर असंतोष जताने वाले नेता मालवा से ही सबसे पहले सामने आए। कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना को सचिव बनाया गया था लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पूर्व महासचिव राम लखन दंडोतिया ने भी इस्तीफा दे दिया। इन लोगों ने अपने इस्तीफा में लिखा कि पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी के कहने पर लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। जबकि सुरेश पचौरी खुद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इंदौर के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी इस्तीफा दे दिया। इसी तरह अमन बजाज, अफसर पटेल ने भी इस्तीफा देते हुए नाराजगी जाहिर की है।

भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रहे प्रदीप सक्सेना 'मोनू' को जीतू पटवारी की टीम में सचिव बनाया गया है। मोनू ने सचिव पद लेने से इनकार करते हुए सोशल मीडिया पर इस पद से इस्तीफा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+