Satna News: कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी की महिला MLA से की अभद्रता, कल्पना की गाड़ी रोककर की सारी हदें पार
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से महिला विधायक के साथ आफद्रता का मामला सामने आया है। विधायक अपनी ही पार्टी के एक नेता पर अभद्रता करने का मामला दर्ज कराया है। महिला विधायक कल्पना वर्मा रैगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की विधायक है।
आरोप है कि कांग्रेस नेता ने क्षेत्र में भ्रमण पर निकलीं विधायक कल्पना वर्मा और उनकी निज सहायक प्रतिमा का हाथ पकड़कर धक्का देकर गिराने की कोशिश की थी। सिविल लाइन पुलिस पर्सनल सेक्रेटरी की शिकायत पर कांग्रेस नेता मनोज बागरी उर्फ बबलू और अन्य के खिलाफ धारा 341, 294, 354 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विधायक वर्मा ने पुलिस को बताया कि हाटी के उप सरपंच की मां के निधन की जानकारी मिलने पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रही थी।
Recommended Video
रास्ते में मनोज बागरी मिला। उसके साथ और भी लोग थे। गाड़ी से उतरते ही मनोज आगे बढ़ा और विरोध करने पर पर्सनल सेक्रेटरी प्रतिमा का हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। मनोज और उसके साथियों ने अभद्रता की। उसकी हरकत देख जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी भाग गए।
घटनाक्रम की जानकारी सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications