Amit Shah In Satna: गृह मंत्री अमित शाह ने कहां- सरकार 10 करोड़ अनुसूचित जातियों के घर में बनवाया शौचालय
गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से 532 करोड़ 65 लाख लागत के 35 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वह 550 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माता शबरी जयंती पर सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में पहुंचे हैं। यहां अमित शाह बोले एक ज़माना था जब कांग्रेस सरकार में गरीबों के घर में शौचालय नहीं हुआ करते थे, लेकिन सबसे ज्यादा 10 करोड़ गरीब अनुसूचित जातियों के घर में हमारी सरकार ने शौचालय बनाए।
सतना के मैत्री पार्क हवाई पट्टी मैदान में माता शबरी की जयंती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गृह मंत्री को कोल समाज की 51 बेटियों ने फूल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। दोनों नेताओं ने मंच पर कन्या पूजन भी किया।
अमित शाह ने भारत माता के नारे लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि यहां जयकारे की आवाज मेघालय तक पहुंचने चाहिए। मोदी जी आज मेघालय में हैं। अमित शाह ने सीएम शिवराज को गरीबों का हितैषी और एमपी का लोकप्रिय सीएम बताया।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से 50,699 लाख रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास और 2,565 लाख रुपये की लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वे 550 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद गणेश सिंह, सांसद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा व मंत्री मीना सिंह समेत राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद हैं। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा आदिवासियों के जुटने का दावा किया जा रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications