'पिता की बीमारी ठीक हो जाएगी,' सतना में हिंदुओं को ईसाई बनाने का खेल; ब्रेनवॉश करते तीन महिलाएं गिरफ्तार

Satna Religion Conversion News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक विशेष धर्म का प्रचार कर रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं ने एक शख्स के बीमार पिता के ठीक हो जाने का दावा कर क्रिस्चन धर्म अपनाने को कहा था।

पूरा मामला सतना शहर के हनुमान नगर नई बस्ती का है। यहां के निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज करवाई की तीन महिलाएं बस्ती के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कर रही हैं।

Satna Religion Conversion News

Recommended Video

    पिता की बीमारी ठीक हो जाएगी,हिंदुओं को ईसाई बनाने का खेल; ब्रेनवॉश करते तीन महिलाएं गिरफ्तार

    इसपर सतना की कोलगंवा पुलिस ने मामले पर तीन महिलाओं पर कार्रवाई की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अर्चना साकेत, पार्वती साकेत और सोनू साकेत है। तीनों आरोपी महिलाएं सतना की निवासी है।

    पीड़ित सतना निवासी आदर्श त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि हनुमान नगर नई बस्ती तरफ में उसे तीन महिलाएं मिली। उन्होंने उससे कष्टों के बारें मे पूंछा तो पीड़ित ने बताया कि मेरे पापा जी की तबीयत खराब रहती है। तब उन महिलाओं ने तीन पर्चे दिए और बोली कि तुम ईसाई धर्म अपना लो।

    महिलाओं ने कहा कि प्रभू ईशू की प्रार्थना में आया करो तो तुम्हारी सारी समस्या दूर हो जाएगी। हिन्दू धर्म में रहोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार का विनाश हो जाएगा। प्रभू ईशू तुम्हारे पिता जी की तबीयत ठीक कर देंगे। इतने में युवक को शक हुआ कि ये महिलाएं शर्म परिवर्तन करवा रही है।

    शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं पर धारा 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

    महिलाएं जो पर्चे बांट रही थीं वो 20 अक्टूबर को रीवा जिले की सेमरिया तहसील अंतर्गत ग्राम गड़री पड़रिया पोस्ट बुसौल में आयोजित चंगाई छुटकारा सभा के थे। उन पर्चों में लिखा गया था कि इस सभा के जरिए यीशु की शरण मे आने से कर्ज और नशे से तो मुक्ति मिलेगी ही पथरी, बवासीर, टीबी, कैंसर, लकवा, मिर्गी, पागलपन जैसी बीमारियों से भी यीशु निजात दिलाएंगे। निःसन्तान दम्पतियों को संतान सुख भी मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+